फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Mathura police team in sitapur

रामवृक्ष के चेलों की तलाश में मथुरा पुलिस टीम पहुंची पिसावां

Sun, 19 Jun 2016 11:06 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 19 Jun 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mathura police team in sitapur
मौके पर पहुंची पुलिस

मथुरा के जवाहरबाग कांड के आरोपियों की तलाश में शनिवार को मथुरा पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने पिसावां क्षेत्र में कई जगहों पर छापेमारी की। हालांकि इस दौरान टीम को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। देर रात तक टीम पिसावां कस्बे में मौजूद रही। कोई सफलता हाथ न लगने के कारण टीम वापस मथुरा चली गई। इस पूरी कार्रवाई के दौरान टीम ने जिले की पुलिस से दूरी बनाए रखी।

विज्ञापन


शनिवार को मथुरा पुलिस की क्राइम ब्रांच के छह सदस्यों की टीम सीतापुर के पिसावां कस्बा में पहुंची। यहां पर कुछ देर ठहरने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने नेरी व कुतुबनगर क्षेत्र पहुंचकर कई स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान उनके हाथ कोई सफलता नहीं लगी। जिसके बाद टीम संदिग्धों की तलाश में पिसावां कस्बे से जाने वाले पिहानी मार्ग, महोली मार्ग, कुतुबनगर मार्ग, बरगावां मार्ग पर टोह लेती रही।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि पिसावां इलाके में रामवृक्ष से जुड़े लोग कई गांवों में रहते थे। उनका मथुरा में रामवृक्ष के पास आना-जाना भी था। उससे जुड़े लोग रामवृक्ष के भक्त भी थेे। लेकिन जब से मथुरा के जवाहर बाग में दिलदहला देने वाली घटना हुई है। तब से रामवृक्ष से जुड़े उन लोगों की सक्रियता एकदम गायब सी हो गई। हालांकि क्षेत्र में चर्चाएं हैं कि यहां भी रामवृक्ष से जुड़े लोग काफी संख्या में रहते हैं। पिसावां इलाके के मुसब्बरपुर, लौकी, कुसैला आदि कई गांवों में रामवृक्ष से जुड़े उसके चेले रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उनकी मौजूदा स्थिति क्या है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। मथुरा की क्राइम ब्रांच टीम की पिसावां में मौजूदगी ने इस बात को और मजबूत कर दिया है कि पिसावां के कई गांवों में रामवृक्ष के चेले सक्रिय हैं।

माना जा रहा है कि शनिवार को कई घंटे तक पिसावां से लेकर मिश्रिख, महोली व नेरी मार्ग पर मथुरा की क्राइम ब्रांच टीम की सक्रियता मथुरा के जवाहर बाग कांड से जुड़े मामलों को लेकर थी। हालांकि मथुरा से आई टीम ने जिले की पुलिस से अपनी दूरी बनाए रखी। देर रात तक पिसावां क्षेत्र में खाक छानने के बाद टीम वापस मथुरा को चली गई।

बंधक बना ली गई क्राइम ब्रांच की टीम
जवाहरबाग कांड से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास में पिसावां आई क्राइम ब्रांच की टीम शनिवार की रात खुद ही मुसीबत में फंस गई। समय रहते स्थानीय पुलिस के हस्तक्षेप के बाद टीम को मुसीबत से निकाला जा सका।  ग्रामीणों ने करीब आधा घंटे तक क्राइम ब्रांच की टीम को बंधक बनाए रखा।

इस हंगामे के बाद टीम खाली हाथ ही मथुरा वापस चली गई। मथुरा क्राइम ब्रांच की टीम जवाहरबाग कांड से जुडे़ लोगों की तलाश में पिसावां कस्बे में खाक छान रही थी। काले रंग की टाटा सूमो के बार-बार क्षेत्र में चक्कर लगाने से नागरिकों के मन में संदेह घर कर गया, कि शायद बदमाशों का गैंग कस्बे में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आया है।

कस्बे के नागरिकों ने लाइसेंसधारी असलहाधारकों को सूचना देकर एकत्र कर लिया लेकिन तब तक रात के 10 बज चुके थे। क्राइम ब्रांच की टीम जैसे ही कस्बे के मुख्य चौराहे पर पहुंची, नागरिकों ने गाड़ी को रोकते हुए रायफल व बंदूकें तान दीं। इस पर वाहन में सवार क्राइम ब्रांच के लोग चिल्लाने लगे और खुद को पुलिस बताने लगे।

हालांकि लोगों ने टीम को रोके रखा और थाने को सूचना दे दी। कुछ ही देर में प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने टाटा सूमो में सवार लोगों की जांच की, जिसके बाद नागरिकों को बताया कि टाटा सूमो में सवार लोग मथुरा क्राइम ब्रांच के लोग हैं।

ये सभी विशेष जांच से पिसावां आए हैं। इस दौरान क्राइम ब्रांच की टीम करीब आधा घंटे तक भीड़ के बीच बंधक रही। हो-हल्ला अधिक होने पर टीम देर रात मथुरा रवाना हो गई। मथुरा की क्राइम ब्रांच की टीम को लेकर जिले के पुलिस अधिकारी अनभिज्ञता जता रहे हैं।  


टीम की पुख्ता जानकारी नहीं
हो सकता है कि मथुरा की क्राइम ब्रांच की टीम जिले में आई हो। जिले में आने पर मथुरा पुलिस ने यहां के पुलिस अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं दी। जिसकी वजह से टीम केे बारे में पुख्ता जानकारी नहीं है।
सुभाष चंद्र गंगवार, एससपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed