{"_id":"98ec9998adbfa76d578d0e700469f13c","slug":"married-lady-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की झुलसने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की झुलसने से मौत
Updated Mon, 21 Sep 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
मिश्रिख कोतवाली इलाके के औरंगाबाद में एक विवाहिता की रविवार शाम संदिग्ध हालत में झुलसने से जिला अस्पताल में मौत हो गई। ससुराल वालों का कहना है कि विवाहिता ने स्वयं आग लगा कर जान दी, वहीं मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मायके वालों ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मिश्रिख कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी नजमा खातून उर्फ दरख्शां (28) पत्नी अरशद कल शाम संदिग्ध हालत में झुुलस गई थी।
विज्ञापन
उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। वहां उसकी मौत हो गई। घटना के बारे में मृतका के देवर शराफत का कहना है कि दरख्शां ने किरोसिन डाल कर खुद को आग लगा ली थी, जबकि हरदोई के संडीला से आए मृतका के पिता मो. मोईन का आरोप है कि उसकी पुत्री से दहेज के नाम पर रुपयों की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
मांग पूरी न होने के कारण उसकी पुत्री को दामाद व उसकी बहनों ने मिलकर जला कर मार डाला। इस बारे में उसने तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।