फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   man raped the child

घर में अकेली बालिका संग रेप, केस दर्ज

Sun, 21 Aug 2016 12:16 AM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Sun, 21 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
man raped the child
- फोटो : demo
कोतवाली इलाके के एक गांव निवासी दंपति रिश्तेदारी में गया था। इस बीच घर में मौजूद उसकी नाबालिग बेटी को पड़ोस के ही किशोर ने बुला कर उसके साथ रेप किया। रेप से बालिका की हालत बिगड़ने पर उसे लखीमपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


मामले में पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। कोतवाली इलाके के एक गांव निवासी दंपति शुक्रवार को रिश्तेदारी में लखीमपुर गया था। इस दौरान उसकी 11 साल की बेटी घर में थी।
विज्ञापन


बताते हैं कि घर में अकेली बालिका को पड़ोस का ही निवासी रवि बुला कर गन्ने के खेत में ले गया। जहां उसके संग रेप किया। रेप करने के बाद आरोपी भाग निकला। घटना के बाद चीखती-चिल्लाती बालिका घर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य पड़ोसियों ने बालिका को उपचार के लिए लखीमपुर भेजा। साथ ही उसके पिता व मां को सूचना दी। सूचना मिलने पर बालिका के परिवारीजन पहुंचे और उन लोगों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी रवि को पकड़ लिया है। बताते हैं कि आरोपी भी नाबालिग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed