फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Man dies of spurious liquor

जहरीली शराब पीने से युवक की मौत

Fri, 01 Jul 2016 11:45 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 01 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
 Man dies of spurious liquor
शराब बरामद की गई

तालगांव थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई। परिवार के सदस्यों का कहना है कि गांव में धड़ल्ले से अवैध शराब का कारोबार हो रहा है। गांव में युवक ने शराब पी थी। पुलिस इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 

विज्ञापन


तालगांव के ग्राम जमुनापुर निवासी प्रमोद कुमार (30) शराब पीने का आदी था। गुरुवार को उसने गांव में ही अवैध शराब खरीदकर पी ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के सदस्यों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने बताया कि प्रमोद ने जहरीला पदार्थ पीया है।
विज्ञापन


यहां इलाज के दौरान प्रमोद ने दम तोड़ दिया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि जमुनापुर समेत आसपास के गांवों में धड़ल्ले से अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। शराब को नशीला करने के लिए कारोबारी तरह-तरह की दवा का प्रयोग करते हैं। यहां तक की कीटनाशक तक का प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से लेकर देर रात यहां पर शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। बावजूद इसके जिम्मेदार अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर अंकुश नही लगा रहे हैं। परिवार का आरोप है कि अवैध शराब के कारण ही प्रमोद की जान चली गई। हालांकि परिवार के सदस्य यह नहीं बता पा रहे हैं कि प्रमोद ने गांव में किसके घर से अवैध शराब खरीदकर पी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed