{"_id":"57b73ded4f1c1b1f176ebd25","slug":"man-dies-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
मर्डर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मूडीह गांव में अपनी ससुराल आए लखीमपुर खीरी जिले के एक युवक की गुरुवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। भाई ने उसके ससुर, साढ़ू व पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि ससुर का कहना है कि दामाद ने जहर खाकर जान दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र के ऊंचगांव निवासी अनिल कुमार (32) की कर्मूडीह गांव निवासी रामखेलावन के यहां ससुराल थी। इस दौरान अनिल की पत्नी मायके में थी। अनिल रक्षाबंधन पर राखी लेकर अपनी ससुराल आया था। यहां उसकी संदिग्ध हालात में गुरुवार रात मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के भाई शिवकुमार का आरोप है कि उसके भाई से ससुराल वालों का विदाई को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसके भाई को ससुर, पत्नी व साढ़ू ने मिलकर खाने में जहर दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शिवकुमार ने भाई की मौत को लेकर उसकी पत्नी, ससुर व साढ़ू के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
ससुर का कहना है कि अनिल ने नाराजगी के चलते जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। एसओ चंद्रभान यादव ने का कहना है कि मामले की जांच की गई है। मृतक के भाई की तहरीर पर साढ़ू, ससुर व पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।