{"_id":"6b058219706485a2330b459e","slug":"four-rounds-fired-during-a-parking-dispute-accused-arrested-rishikesh-news-c-38-1-rks1010-149206-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पार्किंग विवाद में झोंके चार फायर, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पार्किंग विवाद में झोंके चार फायर, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
ऋषिकेश/रायवाला। हरिपुरकलां में वाहन पार्किंग को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। गुस्से में आए एक युवक ने रिवॉल्वर निकालकर चार राउंड फायरिंग कर दी। अचानक गोलियां चलने की आवाज से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोग घबराकर अपने घरों में छिप गए, जबकि कुछ लोगों ने अपने घरों की छतों से इस घटना का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया। घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष देर रात तक रायवाला कोतवाली में डटा रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायवाला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी रिवॉल्वर और चार खोखे कारतूस बरामद किए हैं।
हरिपुरकलां के इंटर कॉलेज रोड निवासी शिवम लिंगवाल पुत्र नंदलाल ने कोतवाली रायवाला में तहरीर देकर बताया कि सोमवार रात करीब दस बजे धर्मपाल उर्फ मुन्ना उनके घर के सामने पहुंचा और वहां खड़ी उनकी बाइक व पड़ोसी भास्कर की कार को लात मारने लगा। इस दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए वाहन हटाने को कहा। शिवम और उनके साथ मौजूद परिजनों ने जब इसका विरोध किया। इस पर आरोपी ने रिवॉल्वर निकालकर फायरिंग कर दी। इस दौरान शिवम और उसकी बहन बाल-बाल बच गए और गोली पास खड़ी कार में जा लगी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने चार राउंड फायरिंग की। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने अपने घरों की छतों से घटना को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। सूचना मिलने पर रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देर रात तक कोतवाली में मौजूद रहा। मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की जांच के लिए प्रभारी कोतवाल मोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी धर्मपाल उर्फ मुन्ना (45) पुत्र प्रेम सिंह निवासी इंटर कॉलेज रोड, हरिपुरकलां को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लाइसेंसी रिवॉल्वर और चार खोखे कारतूस बरामद किए हैं। प्रभारी कोतवाल मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।