फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Man commits sucide

पत्नी से कहासुनी होने पर जहर खाया, मौत

Wed, 26 Aug 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Wed, 26 Aug 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन

थानगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिवार का कहना है कि युवक ने पत्नी से कहासुनी होने पर ऐसा कदम उठाया।

विज्ञापन


ग्राम चकदहा निवासी संतपाल (36) का बुधवार सुबह अपनी पत्नी से कामकाज को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद वह खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने चला गया। दोपहर को परिवार के सदस्य उसे बुलाने खेत पहुंचे तो वह बेहाल पड़ा तड़प रहा था। परिवार के सदस्यों ने उसे उठाकर आननफानन महमूदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन


वहां पर डॉक्टरों ने संतपाल की नाजुक हालत को देखते हुए, उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ जाते समय संतपाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव की अंत्येष्टि कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed