{"_id":"58fce4934f1c1b974f8b4570","slug":"lucknow-couple-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ निवासी दंपती को कार ने रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ निवासी दंपती को कार ने रौंदा
Amarujala Bureau
Updated Sun, 23 Apr 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद हाईवे पर टोल प्लाजा के पास एक कार ने लखनऊ निवासी बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल भागे लेकिन दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उधर, घटना को अंजाम देने के बाद कार सवार लोग मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
दंपती मछरेहटा में अपने गांव ददेउरा जा रहे थे। खबर पाकर एएसपी व एसओ भी मौके पर पहुंचे। बाइक को टक्कर मारने वाली कार की जानकारी टोल प्लाजा पर ली गई। वहीं खबर पाकर दंपती के परिवारीजन भी पहुंच गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
टोल प्लाजा के पास रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और भाग निकले। हादसे में बाइक सवार दंपती बुरी तरह चोटिल हो गए। आसपास के लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल भागे लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उनकी पहचान मछरेहटा के ददेउरा गांव निवासी अमर सिंह (45) पुत्र स्व. संतबक्श सिंह व उनकी पत्नी गुड्डों देवी (40) के रूप में हुई है। बताते हैं कि मृतक दंपती लखनऊ के आईआईएम रोड स्थित अपने मकान से रविवार को मछरेहटा के ददेउरा में अपने गांव जा रहे थे। मौके पर पहुंचे एएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसओ बलवीर सिंह ने जांच की है। एसओ का कहना है कि मामले बाइक में टक्कर मारने वाली कार का पता लगाया जा रहा है।