{"_id":"570be45e4f1c1b43474a6ac0","slug":"looted-watchman","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार को बंधक बना ढाई लाख लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकीदार को बंधक बना ढाई लाख लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र में एक खाद व कैमिकल्स गोदाम में रविवार रात चौकीदार को बंधक बनाकर बदमाशों ने ढाई लाख रुपये लूट लिए। विरोध पर बदमाशों ने चौकीदार की जमकर पिटाई भी की। हालांकि पुलिस वारदात को संदिग्ध बता रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के लखीमपुर बाईपास के किनारे टाटा कैमिकल्स एवं खाद का गोदाम है। पुलिस की मानें तो रात को यहां तीन बदमाश घुस गए। बदमाशों ने बुजुर्ग चौकीदार साहबदीन को बंधक बना लिया और ढाई लाख रुपये लूट लिए। विरोध पर बदमाशों ने चौकीदार की जमकर पिटाई भी की।
विज्ञापन
गोदाम मालिक राजेश मिश्रा ने बताया कि सुबह वारदात की जानकारी हुई। मौके पर पहुंच चौकीदार से पूछताछ की तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया। उसने बताया कि भागते समय बदमाशों ने उसे बंधन मुक्त कर कहीं शिकायत न करने धमकी दी। सूचना पाकर सीओ सिटी राहुल मिठास, इंस्पेक्टर विनय गौतम ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन