{"_id":"6b05cb17baf88b43a00550b9","slug":"bike-rider-died-in-accident-sirsa-news-c-128-1-svns1027-169073-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कुत्ते के बच्चों को बचाने में बस से टकराई बाइक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कुत्ते के बच्चों को बचाने में बस से टकराई बाइक, एक की मौत
Tue, 24 Nov 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
गांव साहुवाला प्रथम से कर्मगढ़ के बीच सोमवार रात हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। गांव साहुवाला प्रथम से कर्मगढ़ के बीच बीते सोमवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की जान चली गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा सड़क पर अचानक आए कुत्ते के बच्चों को बचाने के प्रयास में हुआ।
मृतक की पहचान राजस्थान के बीकानेर जिले के मनोरिया गांव निवासी अकसर अली (36) के रूप में हुई है। वह पिछले काफी समय से खारिया में गायों के साथ रह रहा था। सोमवार को अकसर अली अपने ससुर रफीक खान और बेटे उस्मान गनी के साथ गांव भंगू में रिश्तेदारों से मिलने गए थे।
शाम को तीनों बाइक पर सवार होकर खारिया लौट रहे थे। कर्मगढ़ रोड पर अचानक कुत्ते के पिल्ले सामने आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही निजी स्कूल बस से टकरा गई। बस चालक ने बचाने की कोशिश की, लेकिन टक्कर हो गई।
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई और परिवार
हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हुए थे। उपचार के दौरान अकसर अली की मौत हो गई। बड़ागुढा पुलिस थाने के एसआई मदनलाल ने बताया कि पुलिस ने मृतक के ससुर रफीक खान के बयान पर इत्तेफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज की है। अकसर अली के परिवार में एक बेटा और चार बेटियां हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।