फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Looted 3 people

बदमाशों ने बाइक सवारों से की लूटपाट 

Fri, 26 May 2017 10:50 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 26 May 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Looted 3 people
लूट - फोटो : SELF

बदमाशों ने गुरुवार रात को बाइक सवार तीन ग्रामीणों को रोककर बंधक बना लिया और उनकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। बाद में बदमाश 11 हजार रुपये समेत तीन मोबाइल लूट ले गए।

विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद किसी तरह ग्रामीण बंधन से मुक्त हुए और मेवारामनगर पुलिस पिकेट को सूचना दी। इसके बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सुबह पीड़ितों ने हरगांव थाने में पुलिस को सूचना दी। यह वारदात खानपुर पुल के समीप हुई। 
विज्ञापन


हरगांव के चकलापुरवा शेरपुर सरावां निवासी केेशव राम गुरुवार को बाइक से दवा लेने सीतापुर गए थे। वहां पर केशव राम के मित्र खैराबाद के अहमदपुर कंजा निवासी सुरेंद्र व तालगांव के रिखौना निवासी अमीन मिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार रात को केशव राम अपने दोनों मित्रों के साथ सीतापुर से बाइक से घर को जा रहे थे। खानपुर पुल के समीप रास्ते में पड़ी पेड़ की डाल को देख उन्होंने अपनी बाइक धीमी कर दी। जैसे ही बाइक रुकी झाड़ियों में छिपे चार बदमाश सामने आ गए और उन्हें रोक लिया।

बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने उनकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी और उससे 11 हजार रुपये व तीन मोबाइल व बाइक की बैट्री लेकर भाग निकले। लूट का शिकार हुए ग्रामीण किसी तरह से बंधन मुक्त हुए और मेवाराम नगर पुलिस पिकेट को सूचना दी पर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।


सुबह होने पर पीड़ित ग्रामीण केशव राम ने हरगांव थाना पुलिस को लिखित तहरीर दी है। एसओ योगेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले की कार्रवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed