फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Killed child

मासूम की हत्या कर घर के बाहर फेंकी लाश

Wed, 22 Mar 2017 11:13 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 22 Mar 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Killed child
demo pic - फोटो : अमर उजाला

पिसावां रमुवापुर गांव में मंगलवार शाम एक मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसका शव घर के सामने पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के भेज दिया है। वहीं मामले में बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक व उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।  

विज्ञापन


पिसावां के रमुवापुर गांव निवासी अपर्णा (3) पुत्री धर्मेंद्र कुमार मंगलवार शाम करीब छह बजे अपनी बड़ी बहन हिशांती (7) के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच वह अचानक लापता हो गई। कुछ देर बाद मां शीतला ने बड़ी बेटी हिशांती से अपर्णा के बारे में पूछा तो उसने बताया कि गांव निवासी प्रदीप उर्फ पंकज उसे गोदी में उठाकर कहीं ले गया है।
विज्ञापन


शीतला ने पति को जानकारी देते हुए पुत्री की तलाश शुरू कर दी लेकिन दोनों का पता नहीं चला। इस बीच वह पंकज के घर पहुंच गई। हालांकि पंकज कुछ बताने के बजाय गाली-गलौच कर भाग जाने की नसीहत देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर बालिका के परिवारीजन उसकी तलाश करते रहे। धर्मेंद्र का कहना है कि रात करीब नौ बजे पंकज का पिता रामलड़ैता बेटी के शव को उसके घर के सामने फेंककर भाग गया। इस पर बालिका के परिवारीजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंकज व उसके पिता का पता लगाया लेकिन दोनों लापता मिले।

उधर, खबर पाकर एएसपी सुभाष चंद गंगवार, सीओ मिश्रिख उदय प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच की। बालिका के पिता का आरोप है कि पंकज व उसके पिता ने उसकी पुत्री अपर्णा की हत्या कर दी और घटना को छुपाने के लिए लाश को उसके ही घर के बाहर फेंक दिया।

आरोप है कि बालिका की गला दबाकर हत्या की गई है। धर्मेंद्र ने पंकज व उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीण अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।


ग्रामीणों की मानें तो बच्चे के गले पर अंगुलियों के निशान मिले हैं। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी पंकज गलत नियत से बच्ची को उठा ले गया लेकिन इस बीच परिवारीजन उसे खोजने लगे तो फंसने के डर से आरोपी ने मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें दबोचा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed