फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Just bruised bike riders couple, woman's death

बाइक सवार दंपती को बस ने कुचला, महिला की मौत

Wed, 08 Feb 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Feb 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Just bruised bike riders couple, woman's death
गई जान - फोटो : अमर उजाला

शहर कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, दुर्घटना से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया और उधर से गुजरी एक अन्य बस में तोड़फोड़ की। बवाल की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला।  

विज्ञापन


शहर के शास्त्री नगर निवासी राहुल मिश्रा (38) की पत्नी रश्मि उर्फ मोनी मिश्रा (35) का इलाज लखीमपुर जिले के एक अस्पताल से चल रहा था। बुधवार को राहुल अपनी पत्नी के साथ दवा लेने बाइक से लखीमपुर गया था। देर शाम दोनों लौट रहे थे।
विज्ञापन


सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर टेड़वा चिलौला के निकट रोडवेज बस ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी और बस दोनों को कुचलते हुए निकल गई। हादसे में बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लोगों ने बस का पीछा किया लेकिन चालक नहीं रुका। इस पर लोग भड़क गए और लखीमपुर से सीतापुर आ रही एक अन्य बस को रोक लिया और जमकर तोड़फोड़ की। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई।


तोड़फोड़ की वजह से बस मेें सवार यात्रियों को परेशानी हुई। पुलिस ने हादसे में जख्मी हुए राहुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed