{"_id":"57069ff44f1c1b3515c81375","slug":"girl-raped-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर बालिका संग रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर बालिका संग रेप
Amarujala Bureau
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना इलाके में एक युवक ने सात साल की मासूम बालिका से दुराचार किया। उसके शोर मचाने पर दरिंदे ने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। यह देख आरोपी वहां से भाग निकला। जानकारी होने पर परिवारीजनों ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सकरन के एक गांव का व्यक्ति अपने परिवार के लोगों के साथ खेत गया था। उसकी सात साल बेटी घर में अकेली थी। इसी बीच सुबह 11 बजे गांव का ही युवक प्रमोद उसके घर में घुस गया और मासूम के साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
बालिका के शोर मचाने पर युवक ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।, जिससे बच्ची बेहोश हो गई। इस पर आरोपी वहां से भाग निकला। कुछ देर बाद जब उसकी मां खेत से घर पहुंची तो बच्ची की हालत देख वह परेशान हो गई। इस पर परिवारीजन बच्ची को लेकर थाने पहुंच गए, जहां आरोपी प्रमोद के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन