{"_id":"5957e7e44f1c1b472e8b4d5e","slug":"gangrape-with-woman-4-accuesd","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला संग गैंगरेप, चार नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला संग गैंगरेप, चार नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानगांव थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ शुक्रवार देर शाम चार लोगों ने खेत में गैंगरेप किया। महिला का शोर सुनकर ग्रामीणों ने ललकारा तो आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
थानगांव की एक महिला शुक्रवार शाम करीब छह बजे खेत में बंधी भैंस खोलने गई थी। उसका आरोप है कि इसी बीच सदरपुर के राजापुर सुहेला निवासी जीत बहादुर, लवकुश, चैतू व मुकेश ने उसे दबोच लिया और उसे खींचकर गन्ने के खेत में उठा ले गए।
विज्ञापन
जब उसने विरोध किया तो इन लोगों ने उसकी पिटाई की और फिर गैंगरेप किया। उधर, उसका शोर सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे, तो चारों आरोपी वहां से भाग निकले। जिसके बाद पीड़िता शनिवार सुबह पति के साथ थाने पहुंची और आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
साथ ही उसने चारों लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।