{"_id":"597773d24f1c1b34398b45a2","slug":"four-injured-in-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में मारपीट, चार जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में मारपीट, चार जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में रंजिश के चलते हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
लेटुआ मजरा देवकलिया निवासी सरोज कुमार ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह वह जानवरों को चारा दे रहा था। तभी गांव के ही गजेंद्र, विजेंद्र, विनोद, अवध शरण आदि लाठी-डंडों से लैस होकर आ धमके और उसकी पिटाई करने लगे।
विज्ञापन
आरोप है कि बचाव में आए सरोज के पिता रामनरेश, मां मालती देवी, बहन सुलोचना को भी हमलावरों ने लाठी-डंडों से मारापीटा। इसमें रामनरेश व मालती देवी के सिर फट गए, वहीं सरोज के दाहिने हाथ में तथा सुलोचना को भी चोटें आईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया है।
विज्ञापन