फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Four houses theft

चार घरों में चोरी

Sun, 20 Sep 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sun, 20 Sep 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन

थानगांव थाना क्षेत्र में शनिवार रात दो घरों से चोर दो लाख रुपये कीमत का माल समेट ले गए। उधर, लहरपुर कस्बे में चोर दो घरों से डेढ़ लाख रुपये कीमत का माल उठा ले गए। पीड़ितों ने संबंधित कोतवाली व में तहरीर दी है।  

विज्ञापन


ग्राम मन्नी पुरवा निवासी नईम ने अपने परिवार की महिलाओं के जेवर घर की डेहरी में छिपा रखे थे। शनिवार रात पूरा परिवार छप्पर के नीचे सो रहा था। इसी दौरान रात में चोर छप्पर उठाकर घर में घुस गए। अंदर पहुंचते ही चोरों ने डेहरी फोड़ दी और उसमें रखे सोने व चांदी के जेवर, बर्तन आदि उठाकर भाग गए।
विज्ञापन


सुबह जब परिवार की नींद खुली, तब उन्हें डेहरी फूटी मिली। उसके अंदर रखा सामान गायब था। गृहस्वामी ने पुलिस को बताया कि चोर करीब सवा लाख रुपये कीमत का माल समेट ले गए हैं। दूसरी तरफ क्षेत्र के ग्राम इसरौला निवासी राम नरेश का परिवार घर के बाहर चारपाई डालकर सो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात्रि के किसी पहर में चोरों ने कमरे की दीवार में सेंध लगा दी और करीब पांच हजार की नगदी, सोने व चांदी के जेवर, कपड़े, बर्तन आदि सामान समेटकर फरार हो गए। गृहस्वामी ने पुलिस को बताया कि चोर करीब अस्सी हजार रुपये कीमत का माल समेट ले गए हैं।

थानाध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुसियाना निवासी अशरफ  परिवार के साथ घर में सो रहा था। रात्रि के किसी पहर में चारों ने घर में सेंध लगा दी। यहां पर चोरों ने घर में रखी तीस हजार की नगदी व सोने चांदी के जेवर पार कर दिए।


वहीं गांव के मैकू के घर से चोरों ने सोने व चांदी के जेवर पार कर दिए। अशरफ ने पुलिस को बताया कि चोर करीब एक लाख दस हजार रुपये का माल ले गए हैं। जबकि मैकू का कहना था कि उसके घर से चोर करीब चालीस हजार रुपये कीमत का माल पार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed