Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgsfdg

Noida News: किताबों के बीच नशे का कारोबार, वेयरहाउस से 10 लाख का गांजा बरामद

Fri, 13 Nov 2026 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
dgsfdg
फोटो-
विज्ञापन

- किताबों के बीच छिपाकर भेज रहा था गांजा, ओडिशा से दिल्ली के लिए बुक किए गए थे दो पैकेट
- एक्सरे जांच में खुला तस्करी का राज, बरामद गांजे की कीमत 10 लाख रुपये कीमत, मैनेजर पूछताछ जारीमाई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/दादरी। गांजा तस्करी के लिए तस्कर अब लॉजिस्टिक कंपनियों के वेयरहाउस का उपयोग कर रहे हैं। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के धूम मानिकपुर स्थित स्वास्तिक लॉजिस्टिक कंपनी के वेयरहाउस से पुलिस ने 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। यह गांजा दो पैकेटों में किताबों के बीच छिपाकर ओडिशा से दिल्ली भेजा जा रहा था।
पुलिस को संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। इसके बाद बादलपुर पुलिस ने वेयरहाउस पहुंचकर दो पैकेटों को रुकवाया। इन पैकेटों की एक्सरे जांच कराई गई। जांच में उनके अंदर मादक पदार्थ होने की पुष्टि हुई। तलाशी लेने पर 20 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। एसीपी पवन कुमार ने बताया कि 13 नवंबर को ये संदिग्ध कंसाइनमेंट रोके गए थे। दोनों पैकेट ओडिशा से दिल्ली के लिए बुक किए गए थे। पुलिस ने गांजे को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तस्करी का नया तरीका :
तस्करों ने गांजे को किताबों के बीच छिपाया था। पैकेटों पर ऊपर से किताबें रखी गई थीं। इसका उद्देश्य सामान्य जांच में मादक पदार्थ होने के संदेह से बचना था। लॉजिस्टिक कंपनियों के नेटवर्क के जरिये रोजाना बड़ी संख्या में पैकेट भेजे जाते हैं। ऐसे में सामान्य सामान के साथ मादक पदार्थ छिपाकर भेजने पर तस्करों को भीड़ का फायदा मिलने की आशंका रहती है। पुलिस इसे तस्करी के एक नए तरीके के रूप में देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की गहन पड़ताल : पुलिस वेयरहाउस में तैनात मैनेजर वसीम से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों पैकेट किस व्यक्ति ने बुक कराए थे। उन्हें ओडिशा में कहां से भेजा गया था और दिल्ली में किस पते पर उनकी डिलीवरी होनी थी। कंसाइनमेंट की बुकिंग डिटेल, भेजने वाले और प्राप्तकर्ता की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लॉजिस्टिक नेटवर्क का दुरुपयोग :
अब तक गांजे की तस्करी में पार्सल, कूरियर, बस और ट्रकों का इस्तेमाल होता रहा है। इस मामले में लॉजिस्टिक वेयरहाउस को माध्यम बनाया जाना महत्वपूर्ण है। अलग-अलग शहरों में मौजूद लॉजिस्टिक नेटवर्क का इस्तेमाल करने से तस्करों को सीधे वाहन या वाहक की जरूरत नहीं पड़ती। किताबों के बीच गांजा छिपाने का तरीका भी यही दर्शाता है कि भेजने वाले इसे सामान्य सामग्री दिखाना चाहते थे। पुलिस इस तस्करी की पूरी कड़ी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article