{"_id":"258c7d0e52bc200225a5732cb80da9dd","slug":"found-the-body-on-the-railway-track-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ट्रैक पर लाश मिली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेल ट्रैक पर लाश मिली
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sat, 01 Aug 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसवां कोतवाली क्षेत्र में रेल ट्रैक पर शुक्रवार को एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय नागरिक हत्या करने के बाद शव को ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस युवक का सिर बरामद नहीं कर सकी है। पुलिस का दावा है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
बिसवां में ग्राम मधवापुर के कुछ ग्रामीण शुक्रवार को जानवरों को चराने घर से बाहर निकले। इसी बीच गांव के निकट से गुजरी रेल पटरी पर एक व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा दिखा।
विज्ञापन
युवक का सिर धड़ से अलग था। उसने लाल रंग की शर्ट पहन रखी थी। स्थानीय नागरिकों ने संदेह जताया कि गुरुवार की रात अज्ञात हत्यारों ने हत्या करने के बाद उसका शव पटरी पर फेंक दिया और मौके से भाग गए।
विज्ञापन
बिसवां कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मरने वाले व्यक्ति का कटा हुआ सिर नहीं मिल सका है। मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।