{"_id":"8494e333e2913e410a5f4a19af9284a4","slug":"follower-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह फॉलोअर से लूटे 18 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेराह फॉलोअर से लूटे 18 हजार
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 23 Jun 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर (ब्यूरो)। एटीएम से कैश निकालकर साइकिल से द्वितीय वाहिनी पीएसी जा रहे एक फॉलोअर पर दो बदमाशों ने चाकू से हमला कर 18 हजार रुपये लूट लिए। हालांकि हिम्मत दिखाते हुए फालोअर ने एक बदमाश को दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और उसके साथी का पता लगा लिया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए बदमाश को जेल भेजा जा रहा है। अब उसके साथी की तलाश की जा रही है।
बुलंदशहर निवासी मनोज कुमार लाट द्वितीय वाहिनी पीएसी में फॉलोअर के पद पर तैनात हैं। मनोज ने बताया कि सोमवार को वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निकट स्थित एसबीआई के एटीएम से कैश निकालने गए थे। 18 हजार रुपये निकालने के बाद वह साइकिल से लालबाग होते हुए द्वितीय वाहिनी पीएसी जा रहे थे तभी ट्रांसपोर्ट चौराहे के करीब सरेराह दो बदमाशों ने उसे घेर लिया और चाकू की नोक पर उससे कैश लूट लिया। बदमाश कैश लूटकर भाग निकलते, इससे पूर्व ही उसने एक बदमाश को दबोच लिया, पर उसका साथी पैसे लेकर भाग निकला। खबर पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला का कहना है कि पकड़े गए बदमाश की पहचान शहर के पगरोई गांव निवासी शिव शंकर मिश्रा के रूप में की गई है। उसने अपने साथी का भी नाम बताया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।