{"_id":"573df26e4f1c1b5758ac7375","slug":"five-machines-jigsaw-sealing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच आरा मशीनें सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच आरा मशीनें सील
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
अारा मशीन सील करते पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी से निकाले गए बिसवां विधायक रामपाल यादव के साथ उनके सहयोगियों पर भी प्रशासन शिकंजा कसता जा रहा है। गुरुवार को वन विभाग के साथ जिला प्रशासन की टीम ने पांच मशीनों को सील कर दिया। इनमें से एक मशीन विधायक के खासमखास व पूर्व सपा जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी के भाई की है।
विज्ञापन
डीएफओ राकेश चौधरी, एसडीएम उदय प्रताप सिंह ने वन विभाग व प्रशासन की टीम के साथ बिसवां लहरपुर मार्ग के किनारे मधवापुर के निकट बाग में छापा मारा। यहां पर चार आरा मशीनें चलती मिलीं। प्रशासन व वन विभाग की टीम को देख आरा मशीनों के मालिक व संचालक तथा कर्मचारी वहां से भाग गए।
विज्ञापन
इसके बाद टीमों ने जलालपुर के निकट आरा मशीन पर छापेमारी की। यहां भी टीम को देखते ही आरा मशीन मालिक व कर्मचारी भाग गए। जांच करने गई टीम को आरा मशीन के कागजात नहीं मिल सके। यह देख अधिकारियों ने मधावापुर की चार आरा मशीन व जलालपुर की एक आरा मशीन को सील कर दिया। वहीं आरा मशीन पर मौजूद प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ियों को भी सील कर दिया।
विज्ञापन
दोनों अधिकारियों ने बताया कि तमाम प्रयास के बाद भी किसी ने आरा मशीनों के कागजात नहीं दिखाए। वहीं इन आरा मशीनों पर काफी मात्रा में प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ियां भी बरामद हुईं हैं। उन लकड़ियों को कब्जे में लिया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि जिन आरा मशीनों पर गुरुवार को कार्रर्वाई की गई।
उनमें एक एक आरा मशीन सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी के भाई फिरोज कौसर सिद्दीकी की है। बाकी की आरा मशीनें अरशद, निसार अहमद, यासीन खां हैं। यासीन खां की दो आरा मशीनें चल रही थीं।