{"_id":"58d954eb4f1c1b442363e2ea","slug":"five-lacks-og-goods-thept","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख का माल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच लाख का माल चोरी
अमर उजाला सीतापुर
Updated Mon, 27 Mar 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद का हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामकोट थाना क्षेत्र के लोधौरा गांव में रविवार की रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर कमरे से नकदी, जेवर सहित करीब पांच लाख का माल पार कर दिया। घटना के समय परिवार के लोग हरगांव गए थे। जानकारी होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
बताते हैं कि रामकोट इलाके के लोधौरा गांव निवासी दिनेश कुमार पुत्र बाबूराम परिवार सहित हरगांव गया था। घर मेें ताला लगा था। सोमवार की रात चोरों ने ताला तोड़ दिया और घर के अंदर दाखिल हो गए और कमरे से एक बक्सा व ब्रीफकेस चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर दिनेश गांव पहुंचा।
विज्ञापन
उसने बताया कि चोरों ने तीन हजार की नकदी, जेवर, कपड़े व बर्तन सहित करीब पांच लाख का माल पार कर दिया। घटना की सूचना पाकर एसओ नावेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन