फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Five injured in revenge

रंजिश में दंपती समेत पांच घायल

Tue, 27 Sep 2016 11:40 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 27 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Five injured in revenge
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

रंजिश में सोमवार रात नकाबपोश असलहे से लैस बदमाशों ने एक दंपती पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंचे तीन अन्य लोगों को भी बदमाशों ने जख्मी कर दिया। घटना में पांच लोग जख्मी हुए।

विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने छह लोगों को नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जमरखा निवासी ठाकुर प्रसाद यादव सोमवार रात अपने घर के बाहर सो रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान छह नकाबपोश असलहे से लैस हमलावरों ने उस पर धारदार से हमला कर दिया। पत्नी खेरीश्री व परिवार के ही कामता, कमलेश व पुतान बचाने पहुंचे तो उन्हें भी जख्मी कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए और लाइसेंसी असलहों से फायरिंग की तो हमलावर भाग निकले। जिसके बाद लोगों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती करया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना को लेकर ठाकुर प्रसाद यादव का कहना है कि करीब तीन माह पूर्व उसके भाई की रामआसरे ने हत्या कर दी थी। उसकी हत्या में शामिल लोगों के परिवार के लोगों ने उस पर भी जानलेवा हमला किया है।


उसने गांव के ही डिल्लू, अमरनाथ व विनोदी, लच्छीपुर निवासी नमो, हरिहरपुर निवासी सोबरन, संतराम को नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed