फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Firing in electoral rivalry , one injured

चुनावी रंजिश में फायरिंग, एक जख्मी

Mon, 30 Nov 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Mon, 30 Nov 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन

मूड़ाहारी गांव में रविवार देर रात चुनावी रंजिश में जमकर गोलियां व लाठियां चलीं। दबंगों ने एक प्रधान प्रत्याशी के अपहरण की कोशिश की लेकिन उसके समर्थकों के विरोध पर वे कामयाब न हो सके। इस पर भड़के दबंगों ने फायरिंग की। उनकी गोली से एक युवक जख्मी हो गया।

विज्ञापन


लाठियों से एक ही पक्ष के चार अन्य लोग भी जख्मी हो गए। पुलिस के पहुंचने पर दबंग वाहन छोड़ भाग गए। मौके से दोनों पक्षों के छह वाहन, शराब की पेटियां, लाठी-डंडे व कुछ असलहे बरामद किए गए। हालांकि, पुलिस असलहों की बरामदगी से इन्कार कर रही है। पुलिस ने गोली लगने से जख्मी युवक को भी नामजद किया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि कुछ आरोपियों पकड़ा गया है। बाकी नामजद लोगों की तलाश की जा रही है। महोली ब्लॉक की मूड़ाहूसा ग्राम पंचायत से मुन्नालाल वर्मा व रमेश राठौर सहित कई प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। रविवार देर शाम साढ़े दस बजे प्रधान प्रत्याशी मुन्नालाल समर्थक ऋषिनाथ के यहां अपने कुछ अन्य समर्थकों के साथ बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच दूसरे प्रत्याशी रमेश पक्ष के कई लोग वहां पहुंच गए और वोट मांगने लगे। वोट मांगने पर वहां दोनों पक्षों के बीच तकरार हो गई। बात बढ़ने पर रमेश पक्ष के लोगों ने समर्थक व सत्ता में पहुंच रखने वाले पूर्व प्रधान संतराम भार्गव को फोन से सूचना दी।

सूत्र बताते हैं कि इस बीच संतराम भारी संख्या में समर्थकों के साथ तीन चौपहिया वाहनों से वहां पहुंचा। पहले उसने मुन्नालाल को खींच कर ले जाने की कोशिश की लेकिन गांव के लोगों ने उसे बचा कर घर के अंदर बंद कर दिया। इस बीच वाहनों से आए दबंगों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे गांव में भगदड़ मच गई।

दबंगों द्वारा चलाई गई गोली से मुन्ना पक्ष का अरविंद (28) जख्मी हो गया। दबंगों ने लाठियां भांज कर वहां मौजूद मुन्ना पक्ष के भगवानदास, हरद्वारी, रामपाल, वीरेंद्र को भी जख्मी कर दिया। इस बीच लोगों की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो दबंग वाहन छोड़कर भाग निकले।

पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही दोनों पक्षों के छह चौपहिया वाहन, शराब की कुछ पेटियां, लाठी-डंडे व देशी असलहे बरामद किए। हालांकि, पुलिस बरामदगी से इन्कार कर रही है। मामले को लेकर मुन्ना पक्ष के रामपाल ने विरोधी पक्ष के संतराम, रामशंकर, अमरनाथ, मथुरा, रामकिशोर, वीरेंद्र, छंगा, प्रेम व दीपक को नामजद किया है।


जबकि कोतवाली पुलिस ने राजनीतिक दबाव के कारण रमेश पक्ष के अमरनाथ की तहरीर पर मुन्नालाल, अखिलेश, भगवानदास, सुधीर पुत्र रामऔतार व सुधीर पुत्र बालक राम को नामजद किया है। अमरनाथ पक्ष का आरोप है कि मुन्ना के समर्थकों ने भी गोली व लाठियां चलाईं, जिससे कई लोग जख्मी हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed