{"_id":"57a0d5d24f1c1be84f2b8bd5","slug":"firing-in-city-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरों ने घर को निशाना बना फायरिंग, दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमलावरों ने घर को निशाना बना फायरिंग, दहशत
Amarujala Bureau
Updated Tue, 02 Aug 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
मौत की सेल्फी!
- फोटो : demo pic
सीतापुर शहर के मोहल्ला पटिया में सोमवार रात अज्ञात हमलावरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायर किए, जिससे बाहरी कमरे में सो रहा गृहस्वामी बाल-बाल बच गया। उसने अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला पटिया निवासी इकराम अली ने बताया कि रात को वह घर के बाहरी कमरे में सो रहा था। इसी बीच कुछ हमलावरों ने उसके घर को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायर किए और भाग निकले। जिससे मोहल्ले में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
हमलावरों द्वारा चलाई गई गोली दरवाजा चीर कर बाइक में जा घुसी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। इकराम ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन