{"_id":"5908d7554f1c1bbe5e440f55","slug":"father-shot-in-tilak-ceremony-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के तिलक समारोह में पिता को मारी गोली, दो जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे के तिलक समारोह में पिता को मारी गोली, दो जख्मी
सीतापुर
Updated Wed, 03 May 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावां थाना इलाके में रविवार रात को बेटे के तिलक समारोह में एक पिता को विरोध करना महंगा पड़ा। उसने समारोह में गांव के ही एक युवक को फायरिंग करने से मना किया था। इससे नाराज युवक ने उन पर तमंचा तानकर फायर झोंक दिया। गोली लगने से पिता समेत दो लोग जख्मी हो गए।
आनन-फानन परिवारीजन दोनों घायलों को सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने नाजुक हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है। उधर, वारदात को अंजाम देकर आरोपी वहां से भाग निकला। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पिसावां थाना इलाके के दुबावां निवासी हरगोविंद के बेटे बहोरन का रविवार को तिलक समारोह था। रात्रि को तिलक समारोह चल रहा था। इसी बीच गांव का ही लालाराम उर्फ तनक्के पुत्र चेतराम तमंचे से फायर करने लगा।
विज्ञापन
इस पर बहोरन के पिता हरगोविंद ने इसका विरोध किया। इससे नाराज लाला राम उर्फ तनक्के ने हरगोविंद पर सीधे असलहा तान दिया और दो फायर झोंक दिए। इस हमले में हरगोविंद व वगेसुर पुत्र भोज पाल गोली लगने से घायल हो गए। यह देख समारोह में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में परिवारीजन दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने दोनों की नाजुक हालत देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।