{"_id":"589372954f1c1b9c35e808e4","slug":"father-and-son-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा फैक्ट्री चला रहे पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहा फैक्ट्री चला रहे पिता-पुत्र गिरफ्तार
Amarujala Bureau
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
पिस्टल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंबौर थाना क्षेत्र के ढ्योढ़ी डीह गांव में पुलिस ने बुधवार रात छापा मार एक असलहा फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस ने घर से रायफल, असलहा, कारतूस व असलहे बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने मौके से गैंगेस्टर के आरोपी व उसके बेटे को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, वसूली सहित करीब 19 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि पिता-पुत्र को जेल भेज दिया गया है। एसओ तंबौर रमेश चंद्र यादव ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के बाद बुधवार रात क्षेत्र के ढ्योढ़ी डीह गांव में दबिश देकर असलहा फैक्ट्री पकड़ी गई।
विज्ञापन
ये फैक्ट्री गांव निवासी व गैंगेस्टर के आरोपी निसार पुत्र मेहंदी व उसके बेटे इकरार चला रहे थे। पुलिस ने इन लोगों के पास से एक रायफल, तमंचा 12 बोर, चार कारतूस, कई बोर के 17 चैंबर, असलहा बनाने के लिए सात नाल के अलावा कई उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि आरोपी निसार शातिर बदमाश है। 1979 को हत्या के मामले में उसे जेल भेजा गया था। उसके खिलाफ चोरी, बम बरामदगी, गैंगेस्टर, एनडीपीएस, हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, अवैध वसूली सहित 19 मुकदमे दर्ज हैं। उसे गुंडा भी घोषित किया जा चुका है।
पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि निसार देशी असलहों की खेप तैयार कर रहा है। पुलिस का दावा है कि ये असलहे वह विधानसभा चुनाव में खपाने की तैयारी में था। आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।