{"_id":"585031074f1c1b686f64a8b2","slug":"farmer-s-account-robbed-of-25-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के खाते से 25 हजार पार किए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान के खाते से 25 हजार पार किए
Amarujala Bureau
Updated Tue, 13 Dec 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
कैश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठगों ने एक किसान के खाते से 25 हजार रुपये पार कर दिए। यह रकम दो बार में निकाली गई। शिकायत की हुई जांच में पता चला है कि यह रकम कोलकाता के एक खाताधारक के अकाउंट में ट्रांसफर हुई है। भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
पिसावां के पिपरी शादीपुर में रहने वाले आशीष का पंजाब नेशनल बैंक की पिसावां शाखा में अकांउट है। पहली दिसंबर को आशीष के खाते में गन्ने का पैसा आया था। नौ दिसंबर को उसके खाते से 12,577 रुपये निकल गए।
विज्ञापन
आशीष ने बैंक ग्राहक सेवा के टोल फ्री नंबर पर कॉल की और अपना एटीएम लॉक करा दिया, लेकिन 12 दिसंबर को फिर उसके खाते से 12,527 रुपये निकाल लिए गए। आशीष ने बैंक पहुंचकर जानकारी ली तो शाखा प्रबंधक एसपी चौधरी ने बताया हमारी शाखा से लेनदेन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
पता चला कि ऑनलाइन कोलकाता के अलीनगर निवासी आनंद सिंह के खाते में पैसे भेजे गए हैं। आशीष इस बात को लेकर हैरान हैं कि एटीएम उसके पास मौजूद होने और एक बार रुपये निकलने पर लॉक कराने के बावजूद साइबर ठगों ने हजारों रुपये का चूना लगा दिया। मंगलवार को आशीष ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष श्याम यादव ने बताया जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।