फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Farmer dies in accident

बेटी की शादी का कार्ड बांटने जा रहे ग्रामीण को कार ने रौंदा

Wed, 24 May 2017 10:56 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 24 May 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies in accident
accident

बेटी की शादी के कार्ड बांटने बाइक से जा रहे एक ग्रामीण को संदना इलाके में बुधवार को एक कार ने मढ़िया गांव के पास टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे फौरन संदना सीएचसी भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।  मामले में मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उसकी पत्नी का आरोप है कि रंजिश के चलते कोटेदार ने हत्या कर दी है। हालांकि पुलिस तहरीर मिलने की बात से इंकार कर रही है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 संदना इलाके के टांड़ीपुरवा निवासी रजनीश (40) की बेटी की सात जून को शादी है। रजनीश बुधवार को बाइक से रिश्तेदारों को कार्ड बांटने जा रहा था। बताते हैं कि जब रजनीश संदना में भरौना-गोंदलामऊ मार्ग पर मढ़िया के पास पहुंचा, तभी एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार रजनीश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे फौरन सीएचसी भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन भाग निकला। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।


वहीं रजनीश की पत्नी रानी का आरोप है कि उसके पति की कोटेदार से रंजिश चल रही थी। जिसके चलते कोटेदार ने उसके पति की हत्या कर दी। उसने थाने में तहरीर दी है, लेकिन पुलिस तहरीर मिलने की बात से इंकार कर रही है। एसओ बेनी माधव त्रिपाठी का कहना है कि घटना सड़क हादसा है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed