{"_id":"5911fc2f4f1c1baa7c852503","slug":"falt-in-petrol-pump","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेरी के पेट्रोल पंप में मिली घटतौली, सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेरी के पेट्रोल पंप में मिली घटतौली, सील
Amarujala Bureau
Updated Tue, 09 May 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन व इंडियन ऑयल के अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को महोली के पेट्रोल पंपों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। अधिकारियों व इंजीनियरों की टीम ने क्षेत्र के चार पेट्रोल पंपों पर जांच की।
विज्ञापन
इस दौरान नेरी के सद्भावना पेट्रोल पंप पर तेल चोरी पकड़ी गई। यहां नाप में गड़बड़ी मिलने पर पंप सील कर दिया गया। जांच के बाद अन्य पेट्रोल पंप संचालकों को क्लीन चिट दे दी गई।
विज्ञापन
एसडीएम अतुल प्रकाश श्रीवास्तव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दीपेंद्र यादव, इंडियन ऑयल के सुनील गुप्ता, पूर्ति निरीक्षक कृष्ण कुमार ने इंजीनियरों की टीम के साथ भुडिया कचूरी स्थित श्रीकृष्ण पेट्रोल पंप पर छापेमारी की।
विज्ञापन
यहां पर अधिकारियों की निगरानी में इंजीनियर पुष्पेंद्र वर्मा, सिद्धार्थ, अरुण कुमार व बृजेश पांडेय ने मशीनों के कवर खोलकर पुर्जों को चेक किया। काफी खोजबीन के बाद भी मशीन से कोई चिप नहीं मिली।
अधिकारियों ने पंप पर रखे लीटर में मशीन से तेल नाप कर देखा। करीब पौन घंटे तक जांच के बाद अधिकारियों ने पंप संचालक को क्लीन चिट दे दी। इसके बाद संयुक्त टीम ने चडरा स्थित कृतिका पेट्रोल पंप पर छापेमारी की।
यहां भी इंजीनियरों की टीम करीब एक घंटे तक मशीन के पुर्जों को चेक करती रही, लेकिन कोई चिप बरामद नहीं हो सकी। यहां भी लीटर में तेल नाप मशीन की माप चेक की। यहां पर खाली होने के बाद टीम नेरी के लिए रवाना हो गई।
नेरी पहुंचकर टीम ने न्यू डायमंड फीलिंग स्टेशन पर छापामारी की। यहां भी टीम करीब एक घंटे तक जांच पड़ताल करती रही। टीम में शामिल एसडीएम महोली अतुल प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि सद्भावना फीलिंग स्टेशन पर जब पेट्रोल नापा, तो प्रति लीटर 250 मिली. तेल कम निकला। जिसकी वजह से पंप को सील कर दिया गया है। जांच की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जा रही है। जांच पड़ताल के बाद अन्य पेट्रोल पंप संचालकों को क्लीन चिट दे दी है।