{"_id":"5a05ecc24f1c1b87698baa39","slug":"fake-manufactures-busted-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली खाद कारोबार का भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली खाद कारोबार का भंडाफोड़
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
जांच करते लेखपाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विभाग की टीम ने नकली खाद बनाने के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। अफसरों ने गोदाम पर छापा मारकर नकली खाद बनाने में प्रयुक्त होने वाला 17 गत्ता पाउडर व 500 खाली बोरियां बरामद की हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा गोदाम में मौजूद 408 बोरी खाद, 110 बाल्टी, पोटैशियम उर्वरक व गंधक रसायन की आठ-आठ बोरियां और जिंक उर्वरक की 10 बोरियां कब्जे में ली हैं। अफसरों ने गोदाम से बरामद खाद का सैंपल जांच के लिए भेजा है। अफसरों ने खाद की दूसरी दुकानों की भी जांच की।
विज्ञापन
संतोष खाद भंडार से एक किसान चार बोरी डीएपी ले गया था। किसान को डीएपी नकली होने का संदेह हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद कृषि रक्षा अधिकारी व तहसीलदार बिसवां ने संतोष खाद भंडार पर छापा मारा।
विज्ञापन
इस दौरान खाद व्यवसायी के गोदाम में एक कंपनी की खाद को दूसरी बोरियों में भरा जा रहा था। छापेमारी के दौरान करीब 50 बोरी डीएपी पिकअप में लोड मिलीं। तहसीलदार बिसवां नीरज पटेल ने संबंधित लेखपाल रहमतुल्लाह से गोदाम में मौजूद सभी बोरियों को सूचीबद्ध करने के निर्देश दिये।
तलाशी के दौरान गोदाम से फास्फोरस की 305 बोरी, डीएपी की 17 बोरी, एनपीके की 86 बोरी, जाइम 110 बाल्टी, पोटैशियम उर्वरक की आठ बोरियां, गंधक रसायन की आठ बोरियां, जिंक उर्वरक की 10 बोरियां बरामद की गईं हैं।
इसके अलावा नकली खाद बनाने में प्रयुक्त होने वाला 17 गत्ता पाउडर और खाद की खाली 500 बोरियां भी पकड़ी गईं। अफसरों ने खाद का सैंपल जांच के लिए भेज दिया है। वहीं जानकारी होते ही एसडीएम बिसवां व कृषि रक्षा अधिकारी व विधायक ज्ञान तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने कस्बे की दूसरी खाद दुकानों की जांच भी की है।