{"_id":"592719134f1c1bc339536967","slug":"extortion-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्र लिखकर युवक से मांगी तीन लाख रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्र लिखकर युवक से मांगी तीन लाख रंगदारी
Amarujala Bureau
Updated Thu, 25 May 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो :
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला लोनियनपुरवा के एक व्यक्ति को पत्र भेजकर रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। रंगदारी न मिलने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी गई है। पीड़ित ने रंगदारी के लिए छोड़े गए पत्रों पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
इस मामले में एक आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस का कहना है कि एक पंद्रह साल के किशोर पर पत्र भेज रंगदारी मांगने का आरोप लगाया जा रहा है। प्रकरण की जांच चल रही है।
विज्ञापन
लोनियनपुरवा के रमाकांत मिश्रा का कहना है कि 16 मई को उनके घर एक पत्र छोड़ा गया। जिसमें उससे तीन लाख रुपये रंगदारी मांगी गई। रुपये न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। इसके बाद उसके घर 19 मई को पुन: एक पत्र मिला।
विज्ञापन
जिसमें तीन लाख की जगह एक लाख रुपये मांगे गए और इस बार रुपये न देने पर बस से रौंद देने की धमकी दी गई। जब यह चर्चा मोहल्ले में फैली तो उसी बीच संदिग्ध के रूप में यहीं के किशोर का नाम प्रकाश में आया।
उससे कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने मोहल्ले वालों को बताया कि रंगदारी मांगने वालों में जितेंद्र, राहुल, संदीप, रोहित व वीरू भी शामिल हैं। रमाकांत ने बताया कि दोनों पत्र उसने पुलिस को सौंप दिए हैं। साथ ही किशोर को भी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जिसे थाने लाया गया है। वह नाबालिग है। प्रकरण की जांच की जा रही है।