फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   eve teasing in tambaur

बालिका के साथ छेड़छाड़

Tue, 23 Jun 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Tue, 23 Jun 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
तम्बौर (सीतापुर)। मां के साथ घास काटने गई बालिका को जबरन पकड़कर गांव के युवक ने छेड़खानी की। पीड़िता ने परिवारीजनों संग थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। मामला 21 जून का है।
विज्ञापन

तंबौर के एक गांव की बालिका (12) अपनी मां के साथ घास काटने गई थी। खेत के एक तरफ बालिका की मां घास काट रही थी, दूसरे छोर पर बालिका थी। आरोप है कि गांव निवासी एक युवक पहुंच गया। उसने बालिका को पकड़ लिया और गन्ने के खेत में ले जाने लगा। शोर सुनकर मां भी आ गई। इस पर आरोपी भाग निकला। जिसके बाद पीड़िता व उसकी मां ने घर जाकर अन्य लोगों को जानकारी दी। बालिका सोमवार दोपहर थाने गई और तहरीर दी। पीड़िता व उसके परिवारीजनों का कहना है कि पुलिस आरोपी को पकड़ लाई थी, लेकिन बाद में छोड़ दिया। आरोप है कि पुलिस ने केस भी दर्ज नहीं किया। एसओ विजय यादव का कहना है कि यह मामला संज्ञान में नहीं आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed