{"_id":"78725cdb4bfa39b65072540afd4ef251","slug":"dip-into-the-pool-of-the-killed-teenager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबकर किशोरी की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब में डूबकर किशोरी की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Fri, 14 Aug 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह बर्तन समेटने के लिए घर के पिछवाड़े तालाब की तरफ गई थी। इसी बीच वह तालाब में गिर गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को किसी तरह बाहर निकाला। हालांकि मदद के लिए दमकल दस्ते भी पहुंच गए थे। ग्राम नैपालापुर निवासी कल्लू के घर के ठीक पीछे तालाब है।
विज्ञापन
बारिश की वजह से इन दिनों तालाब लबालब भरा हुआ है। शुक्रवार सुबह कल्लू की पुत्री नसरीन (14) घर के पिछले दरवाजे को खोलकर तालाब के किनारे पहुंच गई। वह बर्तन समेट रही थी, कि इसी बीच उसका पैर फिसल गया, जिससे वह सीधे तालाब के पानी में जा गिरी।
विज्ञापन
गहराई अधिक होने से परिवारीजन भी पानी में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा सके। तैरना न आने की वजह से किशोरी परिवार के सामने ही नदी में डूब गई। शोर सुनते ही अन्य ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे।
गांव के कई युवकों ने आननफानन तालाब में छलांग लगाई, वहीं पुलिस से मदद मांगी। युवकों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
ग्रामीणों का कहना है कि तालाब की गहराई अधिक होने व पानी भरा होेने के चलते किशोरी अपना बचाव नहीं कर सकी।