{"_id":"e85dc12f051f2bf9123517592127bb4e","slug":"demolished-the-mobile-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल शॉप में की तोड़फोड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल शॉप में की तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कलां थाना क्षेत्र में दबंगों ने देर शाम एक मोबाइल शॉप में जमकर उत्पात मचाया। यहां दुकान का फर्नीचर, लैपटॉप व मोबाइल तोड़ दिया।
विज्ञापन
ग्राम सोहरवा मजरे संडौर निवासी भीमपाल की दुघरा भठ्ठा चौराहे पर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। 10 फरवरी को ग्राम सुरजनपुर निवासी विशाल सिंह दुकान पर आए और मोबाइल मांगा।
विज्ञापन
दुकानदार ने दुकान पर मोबाइल न होने की बात कही तो वह गुस्से से आग बबूला हो गया और अपने दो अन्य साथियों के साथ तोड़फोड़ शुरू कर दी।
दुकान का काउंटर, लैपटॉप व रिपेयरिंग के लिए रखे कई मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गए। करीब 80 हजार का सामान बर्बाद हो गया। थानाध्यक्ष आरके सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन