{"_id":"a38358988f7ace87b6b8224bd7147299","slug":"criminals-shot-at-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक रोकने पर बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक रोकने पर बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Wed, 26 Aug 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। चेकिंग के दौरान ट्रिपलिंग कर जा रहे बाइक सवार युवकों को पुलिस टीम ने रोका तो युवकों ने अवैध असलहों से फायरिंग कर दी। तीन राउंड फायरिंग से दहशत मच गई। हालांकि वाहनों की चेकिंग कर रहे दरोगा ने दौड़ाकर एक युवक को तमंचा व बाइक के साथ दबोच लिया पर दो आरोपी भागने में सफल रहे। केस दर्ज कर पुलिस पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
शहर कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि मंडी चौकी प्रभारी नीरज यादव कैंची पुल के निकट बुधवार को वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच एक बाइक पर ट्रिपलिंग कर रहे युवक उधर से गुजरे। पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। दरोगा ने अपनी बाइक से उनका पीछा किया तो बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। सरेआम तीन राउंड फायरिंग से दहशत फैल गई।
विज्ञापन
हालांकि बट्सगंज चौराहे के निकट युवकों की बाइक अचानक लड़खड़ा गई और तीनों गिर गए। बाइक गिरते ही पीछे से दरोगा नीरज यादव पहुंच गए। इस पर युवक बाइक छोड़ भागने लगे। भागते समय नीरज यादव ने एक आरोपी को दबोच लिया, लेकिन उसके दो साथी भागने में सफल रहे। पकड़े गए युवक को कोतवाली लाया गया। उसके पास से तमंचा व बाइक बरामद हुई है। युवक की पहचान चक्की वाली गली बट्सगंज निवासी अजय पटेल के रूप में हुई है। उसने अपने एक साथी का नाम वाल्दा कॉलोनी निवासी कल्लू बताया है, जबकि तीसरे युवक के बारे में जानकारी नहीं लग सकी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि भागने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन