{"_id":"6aeb380bb394a85e860811db","slug":"car-stolen-using-a-crane-incident-captured-on-cctv-grnoida-news-c-1-noi1095-4906243-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: क्रेन से उठाकर चोरी कर ले गए कार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: क्रेन से उठाकर चोरी कर ले गए कार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
विज्ञापन
सेक्टर-15 के नया बांस इलाके में पायोनियर हाउस के सामने खड़ी थी कार, पुलिस ने दो नवंबर को दर्ज की प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। फेज-1 थाना क्षेत्र के सेक्टर-15 स्थित नया बांस इलाके में चोर क्रेन की मदद से एक वैगनआर कार उठाकर ले गए। कार चोरी की यह वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक व्यक्ति क्रेन की मदद से कार को उठाकर ले जाता दिखाई दे रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नया बांस की गली नंबर-दो में किराये पर रहने वाले विपिन कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी सफेद रंग की वैगनआर कार पायोनियर हाउस के सामने खड़ी की थी। चार जुलाई की शाम करीब 7:35 बजे उनकी कार वहां से गायब हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी कार का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो चोरी की वारदात का पता चला। फुटेज में एक व्यक्ति क्रेन की मदद से कार को उठाकर ले जाता दिखाई दे रहा है।
हैरानी की बात यह है कि चोरी की वारदात चार जुलाई को हुई, जबकि पीड़ित की शिकायत पर फेज-1 थाना पुलिस ने दो नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की। चोरी हुई कार का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।