{"_id":"581243034f1c1bac52bc3364","slug":"criminal-shoted-gram-pradhan-due-to-revenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में प्रधान को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में प्रधान को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरगांव इलाके में प्रधान को गुुरुवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना के पीछे रंजिश का मामला बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
हरगांव इलाके के सुल्तानपुर गांव निवासी व मौजूदा प्रधान कमलेश मौर्य (38) पुत्र चिरौंजीलाल गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक से भाई राकेश व भतीजे अनूप के साथ झरेखापुर स्थित बैंक जा रहे थे।
जब ये लोग झरेखापुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने प्रधान की बाइक को ओवरटेक किया और प्रधान को निशाना बना कर गोली मार दी। इसके बाद बदमाश भाग निकले। गोली लगने से प्रधान वहीं गिर गया।
विज्ञापन
भाई व भतीजे ने फौरन परिवारीजन व पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने प्रधान को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना को लेकर एसओ योगेंद्र सिंह का कहना है कि जख्मी प्रधान को लखनऊ ले जाया गया है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।