फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   crime in maholi

प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवती की मौत

Sat, 14 Jan 2017 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Jan 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
crime in maholi
- फोटो : अमर उजाला

महोली कोतवाली इलाके के एक गांव में प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। जब दोनों की हालत बिगड़ी तो परिवारीजन इलाज के लिए लेकर भागे। युवती की खीरी के मितौली कस्बा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि युवक को परिवारीजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


महोली कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाले अनुज (20) व उसके पड़ोस रहने वाली देवी (19) के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी दोनों के परिवार वालों को हुई तो अनुज व देवी पर बंदिशें लगा दी गईं। दोनों का मिलना-जुलना कम हो गया था।
विज्ञापन


बताते हैं कि शुक्रवार को दोनों किसी तरह मौका पाकर घर से निकले और खेतों में मुलाकात की। वहीं जहरीला पदार्थ खाने के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर दोनों के परिवारीजनों को जानकारी हुई और वे उन्हें लेकर अस्पताल भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती को उसके परिवारीजन खीरी जिले के मितौली कस्बा ले गए, मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिवारीजन शव लेकर घर लौट गए। वहीं, अनुज के परिवारीजन पहले उसे महोली सीएचसी ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर नजमुल हसन का कहना है कि युवती का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed