{"_id":"5872782e4f1c1b1629ba8278","slug":"case-on-bjp-and-congress-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा व कांग्रेस नेता पर आचार संहिता उल्लंघन का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा व कांग्रेस नेता पर आचार संहिता उल्लंघन का केस
Amarujala Bureau
Updated Sun, 08 Jan 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर पार्टी के लिए प्रचार सामग्री लगाने वाले दो लोगों के खिलाफ रविवार को कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं चुनाव आचार संहिता को लेकर पुलिस ने जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसके चलते कई वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
एसएसआई कोतवाली सत्य प्रकाश यादव ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में भाजपा नेता व नगर महामंत्री सहज गुप्ता तथा कांग्रेस से सीतापुर नगर से टिकट के दावेदार व अधिवक्ता संजय श्रीवास्तव के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि इन लोगों ने शहर के सांई मंदिर के निकट प्रचार समग्री लगाई थी। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा पुलिस ने रविवार को वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया। शहर में पुलिस ने 13 वाहनों का चालान किया, वहीं तीन हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया। महमूदाबाद में स्टेटिक टीम ने पुलिस बल के साथ विभिन्न मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य संदीप किरन ने एसएसआई बलराम मिश्र व पुलिस बल के साथ लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के निकट सघन चेकिंग अभियान चलाया। आने-जाने वाले चौपहिया, दुपहिया वाहनों को रोककर चेकिंग की गई।
इसी तरह अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग धरमवीर सिंह ने भी महमूदाबाद-सिधौली व महमूदाबाद-सरैंया मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कराई। एसडीएम व सीओ उमाशंकर सिंह सदर की अगुवाई में एसओ हरगांव योगेंद्र सिंह ने झरेखापुर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने करीब 16 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।