{"_id":"58c97e1f4f1c1b6a3732b903","slug":"bus-tire-cracked-youth-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस का टायर फटा, युवक जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस का टायर फटा, युवक जख्मी
Amarujala Bureau
Updated Wed, 15 Mar 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
bus
- फोटो : अमर उजाला
मानपुर में जमालपुर गांव के पास बुधवार दोपहर अचानक तेज धमाके के साथ बस के पहिए का पिछला टायर फट गया। धमाका इतना तेज था कि बस की चादर फट गई जिससे सीट पर बैठा एक युवक जख्मी हो गया।
विज्ञापन
वहीं बस में बैठी सवारियां भी घबरा गई। हालांकि चालक ने अचानक ब्रेेक लगा हादसा होने से बचा लिया। यह बस लहरपुर से बिसवां जा रही थी। उधर, हादसे के बाद बस में सवार लोगों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना था कि निजी बस संचालक चंद पैसे के लिए लोगों की जान से खेल रहे हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर रास्ता खुलवाया। लहरपुर से एक प्राइवेट बस 35 सवारियों को लेकर बिसवां जा रही थी।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर जब बस मानपर में जमालपुर गांव के पास पहुंची, तभी अचानक उसके पिछले पहिये का एक टायर फट गया। टायर फटने से बस की चादर फट गई। जिससे पहिये की ऊपर वाली सीट पर बैठा तालगांव के कल्याणपुर निवासी विजय शंकर (21) पुत्र बंशी जख्मी हो गया।
वहीं चालक ने अचानक ब्रेक लगा किसी तरह बस को काबू में किया। तेज धमाके के कारण बस में बैठे लोग भी घबरा गए। उधर, शोर सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आननफानन विजय को सीएचसी मानपुर भिजवाया।
घटना के बाद बस में सवार लोगों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मार्ग जाम कर दिया। साथ ही प्राइवेट की जगह सरकारी बस चलाए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। खबर पाकर एसओ मनोज यादव मौके पर पहुंचे। एसओ ने मौके पर पहुंच कर बस को कब्जे में ले लिया है। साथ ही लोगों को समझा कर शांत कराया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका।