फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Badmash shot the sub-inspector

बदमाशों ने उपनिरीक्षक को गोली मारी

Tue, 22 Aug 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Badmash shot the sub-inspector
Demo pic

लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक सूर्यमणि यादव को हाईवे से गुजर रहे पिकअप सवार बदमाशों ने गोली मार दी। उपनिरीक्षक को नाजुक हालत में सीतापुर जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस रातभर बदमाशों को तलाशती रही, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। हाईवे पर हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जौनपुर जिला निवासी सूर्यमणि यादव (40) लखीमपुर जिले के मैगलगंज थाने में उपनिरीक्षक हैं।
विज्ञापन


सोमवार को उन्हें सूचना मिली कि हाईवे पर बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने निकले हैं। इस पर उन्होंने फोर्स के साथ मैगलगंज थाना क्षेत्र में शाहजहांपुर की तरफ जाने वाले हाईवे पर चपरतला के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच पिकअप पर सवार कई बदमाश उधर से गुजर पड़े। पुलिस ने वाहन को रोकना चाहा तो, बदमाश पिकअप लेकर निकल भागे। इस पर दरोगा ने पिकअप का पीछा करना शुरू कर दिया। उपनिरीक्षक को पीछा करते देख पिकइप पर सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

इससे एक गोली दरोगा की गर्दन के नीचे जा धंसी, जिससे वह हाईवे पर गिर गए। उपनिरीक्षक के घायल होते ही पिकअप सवार बदमाश निकल भागे। साथी पुलिस कर्मियों ने आननफानन दरोगा को सीतापुर जिला अस्पताल पहुंचाया, यहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।


मैगलगंज थानाध्यक्ष अशोक पांडेय ने बताया कि इस घटना को लेकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। सीओ एलएडभ् भारती ने बताया कि वारदात के तत्काल बाद क्षेत्र की सीमाएं सील कर दी गईं थीं, बदमाशों को तलाशा गया, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। सीओ ने बताया कि बदमाशों की तलाश में टीमें संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं। लखीमपुर के एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि दरोगा की हालत खतरे से बाहर है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed