फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   attacked on Family, five injured

परिवार पर किया हमला, पांच घायल

Thu, 07 Sep 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
attacked on Family, five injured

विज्ञापन

लहरपुर  कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह खेत में जानवर चराने से मना करने पर दबंगों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया। दबंगों ने परिवार पर लाठी-कांता से जमकर प्रहार किए। इससे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

ग्राम रिछौना निवासी छन्नू लाल (60) का खेत गांव के निकट ही है। इन दिनों उसमें गन्ने की फसल तैयार हो रही हैै। गुरुवार सुबह गांव के नरेश के सूकर खेत में घुस गए। इस बात को लेकर छन्नूलाल ने विरोध जताया। छन्नूलाल का विरोध नरेश को इस कदर नागवार गुजरा कि उसने अपने आठ साथियों के साथ लाठी व धारदार हथियारों से लैस होकर छन्नूलाल पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


उसकी चीख सुनते ही छन्नूलाल के परिवार के राम किशन (30), उर्मिला देवी, सुरेश कुमार, बंशीलाल बीच बचाव करने पहुंच गए। हमलावरों ने परिवार के सदस्यों पर भी जमकर प्रहार किए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत कराया। लेकिन तब तक छन्नू लाल, रामकिशन, उर्मिला देवी, सुरेश कुमार, बंशीलाल घायल हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराने पर डॉक्टरों ने रामकिशन समेत तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया है। घटना के संबंध में छन्नूलाल पक्ष ने गांव के नरेश, धीरज, संदीप, चंदन, लाखन, रंजीत, नीलू व पप्पू के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक मथुरा राय ने बताया कि इस संबंध में आठ लोगों के खिलाफ मारपीट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed