फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ASP Hapur injured in accident

हादसे में हापुड़ के एएसपी, सीओ सिटी समेत चार जख्मी

Fri, 04 Nov 2016 11:16 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 04 Nov 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
ASP Hapur injured in accident
गाड़ी।

हाईवे पर शुक्रवार भोर एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार में सवार लखनऊ जा रहे हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक रामनरायन यादव, सीओ सिटी शैलेंद्र कुमार समेत चार लोग जख्मी हो गए।

विज्ञापन


आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से सभी को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा में इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया। खैराबाद इलाके के शुक्रवार भोर एक कार बिनौरा गांव के पास हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन


कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद कार कई राउंड पलट गई। इससे कार कार में सवार हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक रामनरायन यादव (48), हापुड के सीओ सिटी शैलेंद्र कुमार (35), एएसपी का गनर मयंक (30) व कार चला रहा निजी चालक रिंकू (28) गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने किसी तरह सभी को कार से निकालकर पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में खैराबाद पुलिस के अलावा सीओ सिटी रामसनेही यादव मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। यहां से सभी को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज के बाद घायलों को घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed