{"_id":"5cd1cbe7bdec220752494e3d","slug":"91557253095-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फब्तियां कसने पर दो पक्ष भिड़े, 17 जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फब्तियां कसने पर दो पक्ष भिड़े, 17 जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बारातियों द्वारा बालिका पर फब्तियां कसने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के 17 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
महमूदाबाद के मझिगवां गांव में होलीराम की बेटी विधि की सोमवार को शादी थी। कुंसड़ा से बारात आई थी। द्वारचार के बाद बाराती भोजन कर रहे थे। इसी बीच बराती विपिन, शिवानंद, चंदन व शिवम अपने दोस्तों के साथ गांव के बाहर सड़क पर खड़े थे। तभी मझिगवां का एक युवक बाइक से एक लड़की को लेकर उधर से गुजरा।
सड़क घेरे खड़े बारातियों से उसने किनारे हटने को कहा तो कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के तमाम लोग जुट गए और मारपीट शुरू हो गई।
जमकर लाठी-डंडे भी चले। इसमें बराती पक्ष के कुंसड़ा प्रधान दिनेश कुमार (48), विपिन कुमार (30), विकास (25), नसीम (26), अभिनव (24), शिवम (18), शिवानंद (22), रोमिल (25), चक्रेश (22), विवेक (26) तथा बाराबंकी के मसौली निवासी मोहित (25) घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं जनातियों की ओर से संदीप व मोनू सहित छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी महमूदाबाद में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।