फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   विवाहिता की हत्या कर कैंची पुल के करीब फेंका शव

विवाहिता की हत्या कर कैंची पुल के करीब फेंका शव

Tue, 22 Jan 2019 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या कर कैंची पुल के करीब फेंका शव
रविवार शाम से घर से लापता थी मृतका
विज्ञापन

सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में एक विवाहिता की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। उसका शव कैंची पुल के करीब झाड़ियों में मिला। कपड़े अस्तव्यस्त पाए गए। वह रविवार शाम से घर से लापता थी। सोमवार की सुबह विवाहिता का शव बरामद होने पर हड़कंप मच गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अज्ञात हमलावर के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी उत्तरी ने मौके का निरीक्षण कर जल्द खुलासे के निर्देश शहर कोतवाल को दिए हैं। कोतवाली महोली क्षेत्र के सिंघौडा गांव में रहने वाले उपेंद्र सिंह ने चार साल पहले खैराबाद की ऊषा से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन


वर्तमान समय में दंपती शहर के मोहल्ला लोनियनपुरवा में रह रहा था। रविवार की शाम अचानक ऊषा लापता हो गई। सोमवार की सुबह शहर में कैंची पुल के करीब झाड़ियों में एक विवाहिता का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान ऊषा पत्नी उपेंद्र के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिर पर ईंट अथवा किसी दूसरी भारी चीज से प्रहार कर हत्या की गई है। सिर पर मिले गहरे जख्म हत्यारों की निर्ममता बयान कर रहे हैं। अस्तव्यस्त कपड़े हत्या से पहले दुष्कर्म किए जाने की ओर भी इशारा कर रहे हैं। डॉग स्क्वॉयड की टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।

एएसपी उत्तरी मधुबन सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए जल्द खुलासे के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए। प्रभारी शहर कोतवाल दिवाकर सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात हमलावर के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


पति से हुआ विवाद तो वारदात की वजह नहीं..?
रविवार को मृतका के पति उपेन्द्र का किसी बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। मसला पुलिस तक पहुंचा तो उपेन्द्र कोतवाली ले जाया गया। शाम को अचानक उसकी पत्नी ऊषा लापता हो गई। अगले दिन सुबह उसका शव बरामद हुआ। कयास लगाया जा रहा है कि वारदात का कारण कहीं यह विवाद तो नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed