फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   फांसी के फंदे पर लटका मिला दिव्यांग का शव

फांसी के फंदे पर लटका मिला दिव्यांग का शव

Fri, 17 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
फांसी के फंदे पर लटका मिला दिव्यांग का शव
अटरिया (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका पाया गया है। क्षेत्र के नागरिक वारदात को हत्या बता रहे हैं। वे संदेह जता रहे हैं कि हत्यारों ने युवक का अपहरण किया, हत्या की, जिसके बाद शव को पेड़ पर लटका दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ के कुछ ग्रामीण गुरुवार सुबह गांव के बाहर खेतों की तरफ जा रहे थे। इसी बीच उन्होंने प्रधान के आम के बाग में एक युवक का शव फंदे पर लटका देखा। उसके गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था। युवक की उम्र करीब 32 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन


उसका बायां हाथ दिव्यांग था। जो हाथ की कोहनी से नहीं था। जबकि दूसरे हाथ पर सुनील कुमार केशन यादव लिखा हुआ था। हाथ में कलावा बंधा था, उसने काली पेंट व ग्रे कलर की धारीदार शर्ट पहन रखी थी। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि एक हाथ से कोई भी व्यक्ति पेड़ पर नहीं चढ़ सकता है, वहीं एक डाल पर जाकर रस्सी का फंदा भी नहीं लगा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिकों का कहना है कि युवक आसपास क्षेत्र का निवासी नहीं है। जिसकी वजह से उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि मृत्यु का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed