{"_id":"5b0314194f1c1be4408b6bbc","slug":"91526928409-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं दौड़ीं प्राइवेट बसें, हड़ताल पर रहे बस चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं दौड़ीं प्राइवेट बसें, हड़ताल पर रहे बस चालक
Updated Tue, 22 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी बसों का चक्का जाम कर संचालकों ने किया प्रदर्शन
सीतापुर। निजी बस मालिक अपनी मांगों को मनवाने के लिए सोमवार को हड़ताल पर रहे। इनके हड़ताल पर चले जाने से सीतापुर-गोला मार्ग पर तकरीबन 18 बसें सड़कों पर नहीं दौड़ीं। इससे यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ी है।
उधर, हड़ताली एसोसिएशन की ओर से डीएम शीतल वर्मा को ज्ञापन देकर डग्गमार वाहनों पर अंकुश लगाए जाने की गुहार लगाई। डीएम ने एसोसिएशन के सदस्यों को जांच कराने का आश्वासन दिया है। शहर के मेला मैदान तरीनपुर से सीतापुर-गोला मार्ग पर प्राइवेट बसें संचालित की जाती हैं।
इस मार्ग पर 18 निजी बसें चलती हैं। इन बसों पर रोजाना करीब ढ़ाई हजार मुसाफिर अपने-अपने गंतव्यो तक का सफर करते हैं। सोमवार को कस्ता प्राइवेट बस ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले निजी बस चालकों ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बस चालकों के मुताबिक इन दिनों मेला मैदान व आसपास डग्गामार वाहनों की भरमार है। यह डग्गामार वाहन अपनी मनमानी करते हैं, जबरन सवारियों को अपने वाहनों में बिठाते हैं। 20 मई को कुछ अराजक तत्वों ने बस स्टैंड से जबरन सवारियां भरने का विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो गए।
इन अवैध डग्गामार वाहनों को पुलिस का समर्थन भी मिल रहा है। इनकी मनमानी से राजस्व का नुकसान होने के साथ निजी बस संचालकों व चालक-परिचालकों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कस्ता प्राइवेट बस ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन के बाद डीएम को ज्ञापन दिया गया है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष आजाद खां ने बताया कि मंगलवार को फिर धरना स्थल पर आंदोलन करेंगे। समस्या का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर संजय गुप्ता, राम प्रसाद शुक्ल, सर्वेश मिश्र, सलमान, मुन्ना, अजय, निजामुद्दीन, बच्चू सिंह आदि मौजूद थे।
मुसाफिरों को उठानी पड़ी दिक्कतें
सीतापुर-गोला मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बसों की हड़ताल से मुसाफिरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तेज धूप व गर्मी के बीच यात्री वाहनों की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए। वाहन की तलाश में खड़े प्रकाश ने कहा एक तरफ तेज धूप व गर्मी ने बेहाल कर रखा है।
दूसरी ओर बसों की हड़ताल मुश्किलें बढ़ा रही है। अमित यादव और विनय के मुताबिक बसों की हड़ताल प्रशासनिक नाकामी दर्शाती है। डग्गामार वाहनों पर पाबंदी लगाना पुलिस-प्रशासन का काम है। प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा हम यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।