फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सांड़ के हमले से महिला की गई जान

सांड़ के हमले से महिला की गई जान

Thu, 21 Sep 2017 10:47 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
सांड़ के हमले से महिला की गई जान
सांड़ ने महिला को पटक-पटककर मार डाला
विज्ञापन


सीतापुर। सिधौली के एक बेकाबू सांड़ ने महिला को पटक-पटककर मार डाला। सांड़ ने हमला उस समय किया जब महिला नित्यक्रिया के लिए खेत गई थी। यहां के ग्रामीण दहशतजदा है।

सिधौली के अघना दहावा गांव निवासी भगवान बख्श की पत्नी अखिलेश कुमारी (55) गुरुवार को नित्यक्रिया के लिए गांव के बाहर खेतों की तरफ गई थी।

इसी बीच खेत में मौजूद एक सांड़ ने उस पर हमला बोल दिया। सांड़ ने महिला को सींग में फंसाकर जमीन पर पटक दिया। उधर, सांड़ के हमला करते ही गांव के लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर दौड़ पड़े।
विज्ञापन


किसी तरह सांड़ को खदेड़ा गया। लेकिन तब तक अखिलेश कुमारी गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं। आननफानन परिवारीजन उसे लेकर सिधौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया। गांव के बाशिंदों का कहना है कि क्षेत्र में सांड़ ने आतंक मचा रखा है। आए दिन किसी न किसी पर हमला कर देता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सांड़ के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed