फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Retired ASI attempts suicide outside SSP's office

Ludhiana News: एसएसपी दफ्तर के बाहर रिटायर्ड एएसआई ने की आत्महत्या की कोशिश

Mon, 31 Aug 2026 09:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 31 Aug 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
Retired ASI attempts suicide outside SSP's office
पिता से संपत्ति और पैसों के विवाद को लेकर कार्रवाई के लिए दबाव बना रहा था अमरजीत सिंह
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
खन्ना। सोमवार को चंडीगढ़ पुलिस के रिटायर्ड एएसआई अमरजीत सिंह ने एसएसपी कार्यालय के बाहर जहरीला पदार्थ निगल लिया। उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की।

जहरीला पदार्थ निगलने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल खन्ना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अमरजीत सिंह का अपने पिता के साथ संपत्ति और पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद है। वह अपने पिता के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। घटना के बाद पुलिस ने अमरजीत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। उन पर पहले भी पिता और पुलिस को आत्महत्या की धमकी देने के आरोप में डीडीआर दर्ज हुई थी। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed